जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर की दोस्ती, चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर ।  गोला का मंदिर थाना अंतर्गत एक जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर महिला से दोस्ती की। जब उसका भेद खुल गया तो चाकू की नोंक पर महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता की सुनवाई जब पुलिस में नहीं हुई तो बजरंग दल के पदाधिकारियों को आपबीती सुनाई। इसके बाद बजरंग दल ने गोला का मंदिर थाना पहुंचकर पीड़िता की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब राजा उर्फ फिरोज की तलाश में जुट गई है। गोला का मंदिर थाना अंतर्गत रचना नगर में 32 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती है। उसके पति की नौकरी दूसरे शहर में होने से पिछले छह साल से अलग रह रहे हैं। महिला की मुलाकात जिम ट्रेनर से हुई तो उसने अपना नाम राजा बताया। पीड़िता का कहना है कि उसकी सामान्य तरह से मुलाकात होती रही एक दिन उसे पता चला कि राजा का असली नाम फिरोज खान है। इसके बाद महिला ने राजा से बात चीत करना बंद कर दिया। राजा उर्फ फिरोज ने उसे डराया धमकाया और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया। जब महिला तैयार नहीं हुई तो 15 मार्च को राजा उसके घर जा धमका। महिला के साथ मारपीट की और बेटे के गले पर चाकू रखकर महिला के साथ बलात्कार किया। बजरंग दल को जब घटना की जानकारी लगी तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मदद की।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *