दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों को भी 15 जनवरी तक बंद रखने का कहा 

नई दिल्ली ।  दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से कहा है कि 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखे जाएं। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की तरफ से निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। 
दिल्ली सरकार के स्कूलों में एक से 15 जनवरी तक सर्दी की छुट्टी है। अब प्राइवेट स्कूलों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है कि वे भी 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखें।
दिल्ली में शीतलहर चल रही है। रविवार की सुबह भी शहर में भीषण शीतलहर का प्रकोप रहा। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दो साल में राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के महीने में दर्ज सबसे कम तापमान है। उत्तर-पश्चिमी भारत में बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली में ठंड बढ़ गई है।  
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि यह लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली  में न्यूनतम तापमान चंबा (8.2 डिग्री) डलहौजी (8.2 डिग्री) धर्मशाला (6.2 डिग्री) शिमला (9.5) हमीरपुर (3.9 डिग्री) मनाली (4.4 डिग्री) कांगड़ा (7.1 डिग्री) सोलन (3.6 डिग्री) देहरादून (6 डिग्री) मसूरी (9.6 डिग्री) नैनीताल (6.2 डिग्री) मुक्तेश्वर (6.5 डिग्री) और टिहरी (7.6 डिग्री) समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों से कम रहा है।
दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान शनिवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस शुक्रवार को चार डिग्री सेल्सियस गुरुवार को तीन डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भीषण शीतलहर के कारण मध्य दिल्ली के रिज मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बढ़ती ठंड से बिजली आपूर्ति ग्रिड पर दबाव बढ़ रहा है और इससे बेघरों और पशुओं के सामने चुनौती भी पैदा हो रही है। दिल्ली में सर्दियों में बिजली की मांग शुक्रवार को बढ़कर रिकॉर्ड 5526 मेगावाट पर पहुंच गई। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट जारी किया जिसमें घने कोहरे दिन में ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *