पूरे दिन किया था आदित्य कपूर ने कटरीना का इंतजार….

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी आने वाली फिल्म गुमराह को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। पर्दे पर पहली बार इस मूवी में आदित्य और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की जोड़ी नजर आएगी। ऐसे में दोनों जमकर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।

घंटों किया था आदित्य ने कटरीना का इंतजार

इसी बीच आदित्य और मृणाल ने एक इंटरव्यू के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। दोनों सितारों से उनके ऑक्वर्ड मोमेंट और पहले प्रोजेक्ट के बारे में भी सवाल किया गया। इस दौरान एक्टर ने अपना और कटरीना कैफ का एक किस्सा शेयर किया। आदित्य ने खुलासा किया कि कटरीना कैफ ने उन्हें पूरा दिन इंतजार करवाया था।

दरअसल, अपने पहले प्रोजेक्ट को याद करते हुए आदित्य ने बताया कि उन्होंने पहली बार कटरीना कैफ के साथ एक कमर्शियल एड शूट किया था। जहां उनके अलावा 10 और लड़के भी मौजूद थे। वह सारा दिन बाकि लड़कों के साथ कटरीना के इंतजार ही करते रह गए। हालांकि अपनी बातों में एक्टर ने ये भी कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि वह देर से आई थीं।

'थडम' का हिंदी रीमेक है गुमराह

बीते दिनों पहले ही ‘गुमराह’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। इसके अलावा फिल्म में आदित्य का डबल रोल है। यह फिल्म 7 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की गुमराह भी तमिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थडम’ का हिंदी रीमेक है। ये कहानी एक मर्डर के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आने वाली है। फिल्म में मृणाल खाकी पहने हुए नजर आएंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *