अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 24 की मौत; 23 लड़कियां लापता

अमेरिका के टेक्सास राज्य में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी में आई बाढ़ से 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लड़कियां लापता हो गई। अब तक 400 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।

टेक्सास के गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि रेस्क्यू टीम काम कर रही है। जिसमें नौ बचाव दल, 14 हेलिकॉप्टर और 12 ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कर्विल के पास कैंप मिस्टिक, जो एक लड़कियों का समर कैंप है, पूरी तरह बाढ़ में डूब गया। कैंप में मौजूद 750 लड़कियों को बचाया गया है।

कैंप में बिजली नहीं है और कई बच्चे अभी भी रेस्क्यू का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कितने लोग लापता हैं, इसका सटीक आंकड़ा बताना मुश्किल है।

अगले कुछ घंटों में और ज्यादा बारिश का खतरा

पूर्वानुमान में बारिश की संभावना जताई गई थी, और लगभग 30 हजार लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में टेक्सास और तेज बारिश हो सकती है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा- हम बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी संसाधनों को इस्तेमाल कर रहे हैं। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह कर्विल काउंटी में 5 से 10 इंच बारिश हुई, जिसकी वजह से टेक्सास में ग्वाडालूप नदी का जलस्तर कुछ ही घंटों में 7 फीट से बढ़कर 29 फीट हो गया।

बाढ़ से 2600 घरों की बिजली गुल

बारिश की वजह से नदी ने लोकल नाले और जलमार्गों को उफान पर ला दिया, जिससे सड़कें डूब गईं। ट्रेलर और वाहन बह गए। सैन एंटोनियो की इमरजेंसी टीमों ने हेलिकॉप्टर और ड्रोन के जरिए तलाश और बचाव कार्य शुरू किया है।

इलाके में मौजूद लोगों ने लोकल मीडिया को बताया कि बाढ़ का पानी अचानक आया और उन्हें पेड़ों पर चढ़कर जान बचानी पड़ी। बाढ़ की वजह से बिजली लाइनें गिर गईं और कर्विल के आसपास के इलाकों में लगभग 2,600 घरों की बिजली गुल हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *