भूमि की खरीदी-बिक्री पर रोक

बलौदाबाजार।  रायपुर से सारंगढ़ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130B) के फोरलेन निर्माण के तहत बलौदाबाजार जिले से गुजरने वाली सड़क के दोनों ओर स्थित ग्रामों की भूमि पर अब खरीदी-बिक्री, बंटवारा और नामांतरण जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय बलौदाबाजार कलेक्टर ने जारी अधिसूचना के माध्यम से लागू किया है।

प्रशासनिक आदेश के तहत बलौदाबाजार जिले के पलारी राजस्व अनुविभाग, बलौदाबाजार राजस्व अनुविभाग और कसडोल राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले गांवों की भूमि रजिस्ट्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। इसका उद्देश्य फोरलेन सड़क परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सुचारू बनाना है।

ट्रैफिक से मिलेगी निजात

गौरतलब है कि वर्तमान में रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग दो लेन का है, जिस पर भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है। इस मार्ग के आसपास कई बड़े सीमेंट उद्योग और अन्य औद्योगिक गतिविधियां संचालित होती हैं। फोरलेन सड़क निर्माण से न केवल औद्योगिक परिवहन में सुविधा होगी बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *