गुजरात में पुल टूटा, 15 फीट नीचे गिरे 8 लोग:सभी को बचाया गया

गुजरात में मंगलवार सुबह जूनागढ़ जिले में मरम्मत के दौरान एक पुल का स्लैब ढह गया। पुल पर मौजूद 8 लोग 15 फीट नीचे गिर गए। हालांकि सभी को बचा लिया गया है।

जूनागढ़ में यह हादसा मांगरोल तालुका के अजाज गांव में हुआ। यह पुल केशोद को माधवपुर से जोड़ने वाला एक मुख्य रास्ता है, जहां से रोजाना कई वाहन गुजरते हैं।

आज सुबह पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। तभी अचानक पुल का स्लैब ढह गया और हिताची मशीन तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई।

पुल के स्लैब पर कुछ लोग भी खड़े थे, जो स्लैब गिरने पर सीधे नदी में गिर गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

गुजरात में एक हफ्ते में पुल टूटने की दूसरी घटना सामने आई है। 9 जुलाई को वडोदरा का गंभीर ब्रिज टूट गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक लापता है।

गंभीर ब्रिज 9 जुलाई को दो टुकड़ों में टूट गया था, 21 की मौत 

9 जुलाई 2025 को मुजपुर और अंकलाव को जोड़ने वाला गंभीर ब्रिज अचानक ढह गया था। यह ब्रिज मध्य गुजरात और सौराष्ट्र को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग था। हादसे के दौरान कई वाहन नदी में गिर गए थे। अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और एक शव की तलाश अभी भी जारी है।

45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड से सौराष्ट्र पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *