कौन हैं क्रांति गौड़, जिसके आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने, उनकी तूफानी बॉलिंग से टीम इंडिया ने रचा इतिहास

नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन शतकीय पारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा। भारत ने इंग्लैंड को उसके घर में पहली बार टी20 सीरीज में हराया है। भारतीय टीम की इस जीत में हरमनप्रीत कौर के अलावा एक खिलाड़ी ऐसी भी रहीं, जिन्होंने अपने बेहतरीन खेल से इंग्लैंड को घुटने पर आने के लिए मजबूर कर दिया।

इस खिलाड़ी का नाम है क्रांति गौड़। क्रांति गौड़ ने अपनी घातक गेंदबाजी से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को तबाह कर दिया। क्रांति ने टीम इंडिया के लिए 9.5 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन भी डाला। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं टीम इंडिया की नई सनसनी क्रांति गौड़।

कौन हैं भारतीय टीम की नई स्टार क्रांति
क्रांति गौड़ का जन्म 11 अगस्त 2003 को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुआ। क्रांति ने शुरू में शौकिया तौर पर टेनिस बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन किस्मत ने पलटी मारी और उन्हें एमपी की जूनियर टीम में खेलने का मौका मिल गया। क्रांति मध्यप्रदेश की अंडर-23 टीम की सदस्य रह चुकी है। इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग में उन्हें यूपी वॉरियर्स की टीम ने 10 लाख रुपए में खरीदा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *