अहान-अनीत की ‘सैयारा’ ने रविवार को पीटा डंका, तोड़ा अपना ही रेकॉर्ड, ‘पठान’ को भी चटाई धूल

‘सैयारा’ वो फिल्म बन चुकी है जो दशकों में जाकर कोई एक होती है। इस फिल्म की खूबसूरती यही है कि ये लव-स्टोरी हर किसी को इमोशनल कर रही है। हर दिलों को छूकर बढ़ जाने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये फिल्म ‘सैयारा’ ने 10वें दिन और बड़ा मैजिक दिखा गई है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चारों ओर डंका पीट दिया है। आइए जानते हैं रविवार को यानी 10वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

सैयारा‘ से अहान और अनीत ने दर्शकों के दिलों में वो जगह पा लिया है, जिसके लिए फिल्मी सितारों को बरसों खर्च करने पड़ते हैं। जितनी सहजता से दोनों ने अपने-अपने किरदारों को इस फिल्म में जिया है, आज लोग उनके मुरीद बन चुके हैं। न कोई शोर-शराबा, न कोई प्रमोशन और फिल्म ऐसे सिनेमाघरों में रॉकेट की तरह उड़ी कि पहले दिन से ही बम्पर कमाई कर रही है। आलम ये है कि 10वें दिन इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे का ही रेकॉर्ड तोड़ डाला है।

रविवार को ‘सैयारा’ ने कितनी की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबित, इस फिल्म ने जहां पहले दिन करीब 21.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी, वहीं 10वें दिन यानी संडे को कमाल हो गया। इस फिल्म ने इससे करीब 9 करोड़ ज्यादा कमाई की है और देश भर में ये कलेक्शन करीब 30.00 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अब तक की हुई पूरी कमाई पर नजर डालें तो ये भारत में 247.25 करोड़ रुपये के आसपास हो चुकी है।

‘सैयारा’ की वर्ल्डवाइड कमाई

वहीं ‘सैयारा‘ ने विदेशों में भी अपनी धूम मचा रखी है। इस फिल्म ने 9 दिनों में करीब 66 करोड़ रुपये की कमाई विदेशों में कर डाली है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने 326.70 करोड़ रुपये की कमाई शनिवार तक की। वहीं अब उम्मीद है कि रविवार तक में ये कलेक्शन 365 करोड़ से पार हो गई होगी। अभी फाइनल कलेक्शन का इंतजार है।

क्या है ‘सैयारा’ की कहानी

इस फिल्म की कहानी ‘आशिकी’ और ‘ररॉकस्टार’ की तरह म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाने का सपना देखने वाले एक उभरते हुए कलाकार कृष कपूर की है और इसी किरदार में हैं अहान पांडे। वो एक बेपरवाह लड़का है जो गुस्सैल भी है और सिगरेट जैसे उसकी जिंदगी का हिस्सा। वहीं वाणी बत्रा यानी अनीत पड्डा एक शांत, समझदार और बेहद चुप रहने वाली लड़की है, जिसका हाल ही में ब्रेकअप हुआ रहता है। कृष को गाने का शौक है और वाणी को लिखने का….और यही शौक दोनों को आपस में मिलाता है। काम से शुरुआत हुआ ये सफर कब प्यार की आवारगी से गुजरने लगता है, उन्हें भी पता नहीं लगता लेकिन फिर शुरू होती है ट्रैजिडी। कुल मिलाकर फिल्म पर इस वक्त लोग फिदा हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *