पायल मलिक ने अब काली मंदिर में की कंजक पूजा, अरमान मलिक संग हर‍िद्वार के बाद पट‍ियाला में पूरी की धार्मिक सजा

हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक ने पटियाला के काली माता मंदिर में अपनी धार्मिक सजा पूरी कर ली है। इस दौरान अंतिम दिन अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों- पायल और कृतिका मलिक के साथ अपने चारों बच्चों को साथ लेकर मंदिर पहुंचे। सभी ने मिलकर मंदिर में हवन किया और फिर कंजक पूजन भी करवाया। पायल लगातार अपनी की गई गलती का पश्चाताप कर रही हैं।

पायल मलिक ने यह भी वादा किया कि आगे से वह कभी भी ऐसी कोई गलती नहीं करेंगी जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह अपने पति अरमान के साथ एक गाना गा रही हैं। वो जो गाना गा रही हैं उसके लिरिक्स कुछ ऐसे हैं ‘हालात से लड़कर बैठे, आम से खास बने हैं, बापू बस तेरे करके छोरे का नाम चले।’

कहां से शुरू हुआ मामला?

दरअसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पायल मलिक ने मां काली के रूप में तैयार होकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात उठी। इसके बाद पायल ने खुद पटियाला के काली माता मंदिर पहुंचकर माफी मांगी और धार्मिक दंड के तौर पर 7 दिन तक मंदिर की सफाई करने का संकल्प लिया।

पायल के खिलाफ शिकायत दर्ज

शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सूद ने मोहाली के ढकोली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि पायल मलिक ने मां काली के स्वरूप को जिस तरह दिखाया, वह असंवेदनशील और अपमानजनक था, जिससे सनातन धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

काली माता मंदिर में माफी मांगी

पायल ने अपनी गलती मानते हुए 22 जुलाई को पटियाला के काली माता मंदिर में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। अगले दिन यानी 23 जुलाई को वह मोहाली के खरड़ स्थित काली माता मंदिर भी पहुंचीं और वहीं भी माफी मांगी। उन्होंने मंदिर प्रबंधन और धार्मिक संस्थाओं से वादा किया कि वह लगातार सात दिन तक मंदिर की सफाई और सेवा करेंगी।

कंजक पूजन और हरिद्वार में दर्शन

मंदिर प्रमुख निशांत शर्मा ने पायल को सलाह दी कि सेवा के सात दिन पूरे होने के बाद वह कंजक पूजन करें और फिर हरिद्वार जाकर संतों से आशीर्वाद लें। पायल ने इस सलाह को मानते हुए सात दिन मंदिर की सफाई की और फिर शनिवार को कंजक पूजन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *