5 साल बाद से रुकी थी इस एयरलाइन के शेयरों की ट्रे़डिंग, बाजार खुलते ही आई 231% की उछाल

नई दिल्ली: थाई एयरवेज इंटरनेशनल के शेयरों में आज बाजार खुलते ही 231 फीसदी की तेजी आई। पांच साल से कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग रुकी हुई थी और आज मार्केट खुलते ही निवेशक इस पर टूट पड़े। इसकी कीमत 11 बाट तक पहुंच गई थी। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट आई। भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे यह 180 फीसदी तेजी के साथ 9.32 बाट पर ट्रेड कर रहा था। थाईलैंड की सरकारी कंपनी थाई एयरवेज को कोरोना महामारी के दौरान संकट से जूझना पड़ा और यह बैंकरप्सी प्रोटेक्टेड रिस्ट्रक्चरिंग में चली गई।

स्टॉक एक्सचेंज ऑफ थाईलैंड ने मार्च, 2021 में घोषणा की थी कि थाई एयरवेज को निगेटिव शेयरहोल्डर्स इक्विटी के कारण डीलिस्ट किया जा सकता है। कंपनी ने 2020 के सालाना फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स में निगेटिव शेयरहोल्डर्स इक्विटी की बात कही थी। इसके बाद 18 मई, 2021 के इसके शेयरों की ट्रेडिंग रोक दी गई थी। इसका लास्ट क्लोजिंग प्राइस 3.32 बाट था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *