वो झूठा गुस्सा… मोहम्मद सिराज के लिए जो रूट ने ये क्या कह दिया, यकीन नहीं कर पाएंगे आप

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज हैरी ब्रूक का कैच छोड़ने की वजह से चर्चा में हैं।इसके कारण उनकी खूब आलोचना भी हो रही है, लेकिन ओवल में इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में शतक लगाने वाले जो रूट ने उनकी जमकर तारीफ की है। जो रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के लिए सिराज के समर्पण भाव की तारीफ की और कहा कि वह अपनी टीम के लिए जो बन पड़ता है करते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो रूट ने सिराज के लिए कहा, ‘सिराज के एक योद्धा हैं। वह अपनी टीम के लिए सब कुछ देने की कोशिश करते हैं। वो कभी-कभी मैदान में दिखावे का एग्रेशन करते हैं, मुझे पता चलता है वो चीज, लेकिन वह एक अच्छे इंसान हैं। वह एक प्रतिभाशाली प्लेयर हैं। यही कारण है कि वह विकेट लेते हैं। मुझे उनके खिलाफ खेलने में मजा आता है।’

इंग्लैंड दौरे पर सिराज ने की है दमदार गेंदबाजी
बता दें कि मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के उन गेंदबाजों में से एक हैं जो लंबे समय से बिना ब्रेक के खेल रहे हैं। मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर भी सिराज ने दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। खास तौर से जसप्रीत बुमराह के गैरमौजूदगी में वह खूब प्रभावी रहे हैं। हालांकि, ओवल टेस्ट में उनकी फील्डिंग को लेकर आलोचना जरूर हुई है क्योंकि उन्होंने गेंद को मिस जज किया था, लेकिन इसके बावजूद वह मौजूदा भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ी में से हैं।
वहीं इंग्लैंड के इस मौजूदा टेस्ट सीरीज की बात करें तो मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन तक सिराज के नाम कुल 20 विकेट हो गए। ओवल टेस्ट मैच में भी सिराज ने पहली पारी में 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को घुटने पर आने के लिए मजबूर किया था। हालांकि, दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी के बावजूद विकेट लेने में उन्हें संघर्ष करना पड़ा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *