15 अगस्त से पहले भाजपा निकालेगी पांच दिवसीय तिरंगा यात्रा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी कमान

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान में एक बार फिर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पिछले महीने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गई थी। अब एक बार फिर तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया गया है। यह तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालयों से लेकर मंडल और ब्लॉक स्तर तक निकाली जाएगी। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष की ओर से तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यक्रम घोषित किया है। 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक लगातार पांच दिन तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी।

परनामी को बनाया संयोजक

तिरंगा यात्रा को लेकर पार्टी ने विशेष कमेटी का गठन भी किया है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। साथ ही पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा और प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद चलाए गए तिरंगा यात्रा अभियान के दौरन भी पार्टी ने भूपेंद्र सैनी को कमेटी का सदस्य बनाया गया था और अब एक बार फिर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।

क्या है तिरंगा यात्रा का मकदस?

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 15 अगस्त से पहले पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मंडल और जिला तक निकाली जाने वाली इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करना है। राठौड़ ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है। यह आयोजन पूरे प्रदेश में एक जन आंदोलन का रूप लेगा और भाजपा की राष्ट्रनिष्ठ भावना को जन-जन तक पहुंचाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे और तिरंगे के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *