खबर हटके-20 साल के लड़के ने बनाया खुद का देश:125 गुना ज्यादा कीमत पर बिकी लाबुबू डॉल

20 साल के एक लड़के ने अपना देश बना लिया और खुद को वहां का राष्ट्रपति घोषित कर दिया। वहीं, एक लाबुबू डॉल 125 गुना ज्यादा कीमत पर बिकी।क्या आपने कभी अपना देश बनाने का सोचा है? नहीं, लेकिन ब्रिटेन के डैनियल जैक्सन ने 20 साल की उम्र में ये कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, क्रोएशिया और सर्बिया के बीच सीमा विवाद की वजह से 125 एकड़ के जंगली इलाके पर किसी का दावा नहीं था। ये बात जब जैक्सन को पता चली तो उन्होंने इलाके को स्वतंत्र घोषित करके खुद को वहां का राष्ट्रपति डिक्लेयर कर दिया।

इस देश का नाम फ्री रिपब्लिक ऑफ वर्डिस है। स्विट्जरलैंड इसे देश के रूप में मान्यता भी दे सकता है। इसके साथ ही यह वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश बन गया है। वर्डिस तक पहुंचने का सिर्फ ही एक रास्ता है।

क्रोएशियाई शहर ओसियेक से नाव के जरिए ही यहां पहुंचा जा सकता है। जैक्सन बताते हैं कि यूं तो वर्डिस के चारों तरफ जंगल है, लेकिन यहां रहना जादुई एहसास दिलाता है। इस देश का अपना का अपना कानून और सरकार भी है। 400 लोग वर्डिस की नागरिकता ले चुके हैं। वहीं, करीब 15 हजार लोगों ने सिटिजनशिप के लिए अप्लाई किया है।

एक डॉल ज्यादा से ज्यादा किस प्राइस पर बिक सकती है 200, 400, 800? जी नहीं, ई-कॉमर्स साइट ‘ईबे’ पर एक लाबुबू डॉल 10 हजार 500 डॉलर, यानी 9 लाख 15 हजार रुपए में बिकी है। ब्राउन और ग्रे रंग की यह गुड़िया अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली लाबुबू डॉल है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह डॉल बनाने वाली कंपनी ‘पॉप मार्ट’ और एक शू ब्रांड ‘वैन्स’ ने साथ मिलकर एक लिमिटेड एडिशन लाबुबू डॉल बनाई थी। उस समय लाबुबू डॉल एक से तीन हजार रुपए में बिकती थी।

कुछ समय पहले फेमस कोरियन पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की मेंबर लिसा के पास यह डॉल दिखी तो इसकी मांग बढ़ने लगी और कीमत आसमान छूने लगी। वहीं, इस लिमिटेड एडिशन डॉल ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए।

दरअसल, लाबुबू हांगकांग के पेंटर कासिंग लुंग की ‘द मॉन्स्टर्स’ सीरीज का एक कैरेक्टर है। खिलौने बनाने वाली चीनी कंपनी पॉप मार्ट ने बाद में इसे डॉल का रूप दे दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *