एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर… सूर्यकुमार यादव कब लौटेंगे? कप्तान पर आया अपडेट

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब एशिया कप में खेलती हुई नजर आएगी। ये टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में होना है। ऐसे में जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के ऊपर आ चुकी है। हालांकि सूर्या की कुछ ही दिन पहले सर्जरी हुई थी, जिसके चलते वो लंबे समय से खेल से दूर हैं। लेकिन अब वो वापसी के लिए तैयार हैं।

सूर्यकुमार यादव की वापसी

सूर्यकुमार यादव ने जून में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद पहली बार BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नेट्स में बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने खुद यह जानकारी एक वीडियो जारी करके दी। वह जर्मनी में अपनी चोट के लिए सलाह लेने गए थे और 25 जून को उनकी सर्जरी हुई थी। अब वह भारत लौट आए हैं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन और फिटनेस का आंकलन करा रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने शुरू की ट्रेनिंग

कुछ दिन पहले सूर्यकुमार यादव ने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने बल्ला थामा और बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस बीच एशिया कप 9 सितंबर से UAE में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 14 सितंबर को दुबई में भिड़ेंगी।

पहले भी हुई है सर्जरी

सूर्यकुमार यादव ने अपनी वापसी का संकेत दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ‘मैं वह काम करने के लिए वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता जो मुझे पसंद है।’ यह दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस के इस स्टार बल्लेबाज की स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई है। उनकी पहली सर्जरी जनवरी 2024 में हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *