इजराइल ने किए सीरिया के होम्स प्रांत में हवाई हमले, 5 सैनिक घायल

बेरूत । इजराइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में रविवार तड़के कई जगहों पर हवाई हमले किए, जिनमें 5 सैनिक घायल हो गए। मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘सीरियाई ऑबज़रवेटरी फॉर ह्यमून राइट्स’ के अनुसार इस साल की शुरुआत से इज़राइली वायुसेना की ओर से नौवीं बार विभिन्न ठिकानों को निशाना बनाया गया है। मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा कि होम्स शहर और आसपास के इलाकों में कई जगहों को निशाना बनाया गया है। एजेंसी ने दावा किया कि सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली ने कई इज़राइली मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। ‘सीरियाई ऑबजरवेटरी फॉर ह्यमून राइट्स’ ने बताया कि मिसाइलों ने सीरियाई सैन्य ठिकानों और ईरान से संबंधित मिलिशिया के प्रतिष्ठानों पर हमले किए, जिसमें एक शोध केंद्र भी शामिल है। इज़राइल की ओर से हमलों को लेकर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *