गौहर खान के देवर से लेकर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के इस एक्टर की एंट्री, ये 5 नए नाम और कन्फर्म
‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसके लिए कई सिलेब्रिटीज को अप्रोच किया गया है। सलमान खान के इस शो के लिए अभी कन्फर्म लिस्ट बाहर नहीं आई है, पर कुछ नाम जरूर सामने आए हैं, जिन्हें तय बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां अशनूर कौर, बसीर अली, गौरव खन्ना और शफक नाज का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है, वहीं कुछ और नाम सामने आए हैं।
‘द खबरी’ के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ के लिए आवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, जीशान कादरी और अतुल किशन का नाम कन्फर्म है। अतुल किशन का नाम ‘बिग बॉस 18’ के समय भी सामने आया था, पर तब एनमौके पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।
जीशान कादरी
अतुल किशन
आवेज़ दरबार
नगमा मिराजकर
‘बिग बॉस 19’ के लिए इन सेलेब्स का भी नाम आया सामने
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार ‘बिग बॉस’ में 19 कंटेस्टेंट्स होंगे। इनमें से 3 वाइड कार्ड एंट्री होंगी। अन्य जिन सिलेब्रिटीज का नाम ‘बिग बॉस 19’ के लिए सामने आया है, उनमें ‘पायल गेमिंग’ के नाम से मशहूर गेमर और यूट्यूबर पायल धरे, ‘द ट्रेटर्स’ फेम पूरव झा, धीरज धूपर, मिस्टर फैजू, शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, मुग्धा चापेकर, लता सभरवाल, अपूर्वा मुखीजा, हुनर गांधी, धनश्री वर्मा, मीरा देवस्थले और संगीतकार अमाल मलिक जैसे नाम शामिल हैं।
