भोपाल में 7वीं की स्टूडेंट ने किया सुसाइड:लिखा- देह दान कर देना, रूम-कंप्यूटर टेबल छोटे भाई को सौंप देना; मां ने डांटा था

भोपाल में सातवीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में लिखा- मेरा कंप्यूटर, टेबल और रूम छोटे भाई को दे देना। जरूरतमंद को देहदान कर देना। आपकी प्यारी बेटी।

घटना भोपाल के कटारा हिल्स इलाके की ग्लोबल पार्क सिटी की है। 13 वर्षीय छात्रा सोमवार सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। उसकी सिविक्स की कॉपी चेक होनी थी। कॉपी बैग में नहीं मिली।

मां ने पूछा तो उसने कहा कि कॉपी घर पर नहीं है। इस पर मां नाराज हो गईं और उसे फटकार लगाई। इसके बाद मां बड़े बेटे को स्कूल छोड़ने चली गईं। पिता भी छोटे बेटे को स्कूल छोड़ने निकल गए।

घर लौटे तो फंदे पर मिली करीब 9 बजे जब माता-पिता वापस आए तो देखा कि बेटी स्कूल बेल्ट और कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी। दोनों घबरा गए और तुरंत उसे उतारकर पहले निजी अस्पताल और फिर एम्स लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता कंस्ट्रक्शन से जुड़े पुलिस के मुताबिक, बच्ची के पिता सतना के मूल निवासी हैं और भोपाल में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। परिवार में पत्नी, 15 साल और 5 साल के दो बेटे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *