ट्रेन में तिब्बत ASI और हेड-कॉन्स्टेबल का बैग चोरी:इसमें सर्विस रिवाल्वर, मैगजीन-कारतूस और कैश रखा था, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच में मंगलवार-बुधवार की रात इंडियन तिब्बत पुलिस (ITBP) के एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल का पिट्ठू बैग चोरी हो गया। इसमें उनकी सर्विस रिवाल्वर, 4 मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस, मोबाइल और 10 हजार रुपए कैश रखा हुआ था। घटना से रेलवे और जीआरपी में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार आईटीबीपी के एएसआई वायपी. ओझा, हेड कॉन्स्टेबल टेलीकॉम जितेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल बुद्ध देव मलिक हटिया से दुर्ग जा रहे थे। रात 3 बजे ट्रेन चांपा स्टेशन पर पहुंची तब वे सो गए। सुबह 5.50 बजे भाटापारा स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो बैग गायब था। ओझा ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी।

बिलासपुर स्टेशन का सीसीटीवी खंगाला गया

इसके बाद चांपा से लेकर भाटापारा तक फुटेज खंगाले गए। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने बिलासपुर स्टेशन का सीसीटीवी भी खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध फुटेज नहीं मिला। जांच के दौरान स्टेशन चौक से तितली चौक के बीच झाड़ियों में शिकायतकर्ता के दस्तावेज और कपड़े बरामद हुए। बैग और हथियार का अब तक कोई सुराग नहीं है।

तीनों को सस्पेंड किया गया

बताया जा रहा है कि मुख्यालय ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एएसआई वायपी. ओझा, हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह और उनके साथी आरक्षक बुद्धदेव मलिक को निलंबित कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *