राम गोपाल वर्मा ने दाऊद इब्राहिम को बताया प्रेरणा तो मचा बवाल, टीचर्स डे पर किए पोस्ट के कारण हो रही किरकरी

देशभर में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया गया। इस मौके पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी एक्स हैंडल पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कुछ हस्तियों के नाम भी अपने पोस्ट में मेंशन किए। अमिताभ बच्चन, ब्रूस ली, श्रीदेवी जैसे सितारों के को अपना गुरु बताया। मगर इसके बाद ही विवाद खड़ा गया। क्योंकि इसमें एक नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का था। इस पर लोगों ने उनकी खटिया खड़ी कर दी और जमकर आलोचना की। साथ ही सलाह भी दी।

दरअसल, राम गोपाल वर्मा अक्सर विवादों में छाए रहते हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के मौके पर पोस्ट लिखा, ‘मैं जो कुछ भी बना और जो भी फिल्में बनाईं, उन सभी महान लोगों को मेरा सलाम, जिन्होंने मुझे कुछ बनने के लिए प्रेरित किया, जो भी मैं आज हूं और जो भी फिल्में मैंने बनाईं, उन्हें बनाने के लिए इन्सपायर किया। इनमें अमिताभ बच्चन, स्टीवन स्पीलबर्ग, ऐन रैंड, ब्रूस ली, श्रीदेवी और दाऊद इब्राहिम शामिल हैं। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।’

राम गोपाल वर्मा की आलोचना

अब राम गोपाल के इस पोस्ट पर लोगों ने रिएक्ट किया और उनकी कड़ी आलोचना की। दाऊद का नाम लिखने पर यूजर्स भड़क गए। एक ने कहा, ‘दाऊद के टीचर को भी वाकई गर्व होना चाहिए, क्योंकि एक टीचर न सिर्फ दुनिया में सबसे ऊपर रहना सिखाता है, बल्कि कभी-कभी अंडरवर्ल्ड में भी रहना सिखाता है।’ दूसरे ने पूछा, ‘आपने दाऊद इब्राहिम से क्या सीखा?’

राम गोपाल वर्मा ने दाऊद पर बनाई थी मूवी

फिल्ममेकर के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘ओसामा बिन लादेन को भी जोड़ लो।’ जबकि एक ने कहा, ‘आप दाऊद इब्राहिम को अपनी इंस्पिरेशन बताकर मजाक कर रहे हैं।’ एक ने लिखा, ‘दाऊद इब्राहिम का ख्याल आपके दिमाग में कब आया?’ बता दें कि फिल्ममेकर ने साल 2021 में फिल्म ‘डी कंपनी’ का डायरेक्शन किया था, जो दाऊद इब्राहिम के गिरोह की असली कहानी पर आधारित थी। फिल्म में अजय देवगन, मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय, मनीषा कोइराला, अंतरा माली और सीमा बिस्वास नजर आए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *