सिर्फ सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर ही नहीं, इनके 2 साथ भी जुड़ा शुभमन गिल का नाम, अफेयर या अफवाहें?

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल का आज यानी कि 8 सितंबर को जन्मदिन है। शुभमन गिल ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ा है। गिल मैदान पर जितना अच्छा खेलते हैं उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी को लेकर होती है। सोशल मीडिया पर उनके रिश्तों को लेकर खूब बातें होती हैं। उनके फैंस हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वे किसे डेट कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर रिश्ते सिर्फ अफवाहें ही साबित होती हैं। इस रिपोर्ट में हम उन 3 लड़कियों की बात करने वाले हैं जिनका नाम शुभमन गिल के साथ जुड़ा है।

सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा नाम

सबसे ज्यादा चर्चा सारा तेंदुलकर के साथ उनके रिश्ते को लेकर हुई। लोगों ने सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कीं। कुछ लोगों ने कहा कि शुभमन और सारा दोनों ने एक ही समय पर इंस्टाग्राम पर एक जैसे कैप्शन वाली पोस्ट डाली थीं। इस तरह की छोटी-छोटी बातों को भी लोगों ने खूब उछाला। शुभमन और सारा के प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पर उनकी गतिविधियों पर ध्यान रखा। उन्होंने देखा कि दोनों एक-दूसरे की पोस्ट को लाइक और कमेंट करते थे। मीडिया ने भी दोनों को कई बार साथ में देखा। हालांकि, उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई।

सारा अली खान के साथ जुड़ा नाम

सारा तेंदुलकर के बाद सारा अली खान के साथ भी शुभमन गिल का नाम जोड़ा गया। एक वीडियो में दोनों को एक रेस्टोरेंट में साथ में देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। लोग हैरान थे कि अब ये कौन सी सारा आ गई। लोग मजाक कर रहे थे कि उनके जीवन में हमेशा कोई न कोई सारा आती रहती है। कुछ लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या यह डेट थी या सिर्फ एक कैजुअल मुलाकात।

अनन्या और जान्हवी के साथ जुड़ा नाम

कुछ फैंस ने तो शुभमन गिल को जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे जैसी युवा अभिनेत्रियों के साथ भी जोड़ दिया है। लेकिन ये सिर्फ फैंस की कल्पनाएं हैं सच्चाई नहीं। शुभमन गिल ने इंटरव्यू के दौरान हमेशा अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से परहेज किया है। एक टॉक शो में सोनम बाजवा ने उनसे सारा तेंदुलकर के बारे में बात करते हुए मजाक भी किया था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *