म्यांमार में भारत से सटे रखाइन प्रांत में भीषण लड़ाई, सेना और अराकान आर्मी 3 मोर्चों पर आमने-सामने, कुछ बड़ा होने की आहट!

नेपीडा: म्यांमार में विद्रोही गुटों और सैन्य शासन जुंटा के बीच चल रही लड़ाई में एक बार फिर नए घटनाक्रम देखने को मिले हैं। म्यांमार की जुंटा सेना की ओर से अराकान आर्मी (एए) को तीन दिशाओं से पश्चिमी राज्य में वापस धकेलने की कोशिश हो रही है। जुंटा के इन प्रयासों से रखाइन राज्य की सीमा पर कई मोर्चों पर लड़ाई ने भीषण रूप ले लिया है। एए रखाइन में नियंत्रण बढ़ाने तो जुंटा विद्रोही गुट को कमजोर करने में जुटा हुआ है। वहीं एए अपनी ताकत को बढ़ाने की कोशिश में है।

इरावडी की रिपोर्ट कहती है कि एए ने अपने गृह राज्य रखाइन के ज्यादातर हिस्से पर नियंत्रण करने के बाद बामर के गढ़ में पड़ोसी माग्वे, बागो और अय्यारवाडी में भी अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। एए ने बीते हफ्ते गुरुवार को माग्वे के नगापे टाउनशिप में सुम टाट गांव के पास दो बटालियनों वाली एक सरकारी टुकड़ी के साथ दो घंटे तक भीषण लड़ाई लड़ी है।

कई मोर्चों पर छिड़ी लड़ाई

एए का दावा है कि सुम टाट में सरकारी बलों को अपने सैनिकों के शव, हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण छोड़कर पीछे हटना पड़ा। सुम टाट रखाइन-माग्वे सीमा से 9 किमी पूर्व में ऐन-पदान रोड पर स्थित है। बागो क्षेत्र में भी संघर्ष तेज हो गया क्योंकि जुंटा ने पडाउंग टाउनशिप में एए के नियंत्रण वाले इलाकों पर कब्ज के लिए 1,500 से अधिक सैनिक तैनात किए हैं

अय्यारवाडी के लेम्येथना टाउनशिप में जुंटा की एए से खोए हुए क्षेत्र को वापस लेने की कोशिशों से एक और मोर्चा खुल गया है। ससे रखाइन सीमा के पास रोजाना भीषण झड़पें हो रही हैं।रखाइन राज्य के अंदर भी एए के क्यौकफ्यू पर कब्जे के अभियान ने संघर्ष को बढ़ाया है। क्यौकफ्यू में चीन समर्थित परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें विशेष आर्थिक क्षेत्र, गहरे समुद्र का बंदरगाह और युन्नान प्रांत को आपूर्ति करने वाली तेल और गैस पाइपलाइन शामिल है।

एए और जुंटा में भिड़ंत

एएम्यांमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सेना (एमएनडीएए) और उत्तरी शान राज्य से ताआंग राष्ट्रीय मुक्ति सेना (टीएनएलए) के साथ ब्रदरहुड गठबंधन का सदस्य है। एए ने अक्टूबर 2023 में शासन-विरोधी ऑपरेशन 1027 शुरू किया। एए ने जल्दी ही उत्तरी शान राज्य के अधिकांश हिस्से के साथ-साथ पास के मांडले क्षेत्र के मोगोके पर कब्जा कर लिया। एए ने अपने गृह राज्य रखाइन में भी 17 में से 14 टाउनशिप और चिन राज्य के पलेत्वा टाउनशिप पर नियंत्रण कर लिया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *