सिंगापुर के औद्योगिक स्थल पर आग लगने से एक भारतीय मजदूर की मौत 

सिंगापुर सिटी । सिंगापुर में एक औद्योगिक स्थल पर आग लगने की घटना में झुलस कर 38 साल के भारतीय मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद कार्यस्थल पर होने वाले हादसों में मौत का यह 46वां मामला है जो 2016 के बाद से सर्वाधिक है। मानव संसाधन मंत्रालय (एमओएम) ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार शुक्रवार सुबह 21 तुआस एवेन्यू तीन के परिसर में सिलेंडरों से ज्वलनशील गैस एसिटिलीन के अनियंत्रित रिसाव होने के कारण आग लगी थी।
फिलहाल आग में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान उजागर नहीं की गई है। दुर्घटना में एक 43 वर्षीय चीनी नागरिक भी झुलस गया है। मंत्रालय ने बताया कि उसने एशिया टेक्निकल गैस के नियोक्ता और ठेकेदार को ज्वलनशील गैस सिलेंडरों की जांच तथा रखरखाव से संबंधित सभी गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया है। सिंगापुर में 2016 में कार्यस्थल पर 66 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से मरने वालों का आंकड़ा 2022 में सबसे अधिक है। सिंगापुर में ही कुछ दिनों पहले एक निर्माण स्थल पर लॉरी क्रेन से स्टील की छड़ें उतारने के दौरान एक 32 साल के भारतीय मजदूर की मौत हो गई थी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *