भाजपा नेता ने फांसी लगाई, परिवार ने बचाया, हालत गंभीर
भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री जीत निशोदे ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। निशोदे का हाल ही में एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया था। मंगलवार को हंगामा बढ़ा तो पार्टी ने जीत निशोदे को युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पद से हटा दिया था।
पूरे घटनाक्रम से डिप्रेशन में आए जीत ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। फांसी के फंदे से उतारकर परिजन ने जीत को शाहपुरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
महिला ने 4 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप वायरल वीडियो में जीत निशोदे के साथ जो महिला है, उसने वीडियो जारी कर चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने मिलकर मेरे और मेरे होने वाले पति का निजी वीडियो को चोरी-छिपे बनाकर वायरल कर दिया। मेरे होने वाले पति भाजपा में हैं। राजनीति से जुड़े हैं। उन लोगों ने बदनाम करने के लिए ऐसा किया।
मैंने शाहपुरा थाने में एफआईआर कराई है, लेकिन वो लोग आनाकानी कर रहे हैं, क्योंकि उन लोगों पर प्रेशर पड़ रहा है, इसलिए वो लोग कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मैं चाहती हूं कि इन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
FIR में महिला ने जीतू को बताया दोस्त वहीं महिला की ओर से शाहपुरा थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें जीतू को दोस्त बताया गया है। एफआईआर में महिला ने बताया कि मैं 25 साल की गृहिणी हूं और शाहपुरा थाना इलाके में रहती हूं। जीतू निशोदे मेरा दोस्त है।
हम दोनों ने आपसी सहमति से मेरे घर में ही संबंध बनाए थे। इसका वीडियो चोरी-छिपे बनाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने वायरल कर दिया। जिसे मेरे परिजन और आस-पास के लोगों सहित अन्य ने देखा है, जिससे समाज में मेरी साख खराब हो गई है। पीड़िता की शिकायत पर शाहपुरा पुलिस ने धारा 77 बीएनएस 66 (e) 67,67 (a) आईटी एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
BJYM ने प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया था भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जीत को पद से हटाने के साथ ही संगठन की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया है। अश्लील वीडियो को लेकर कांग्रेस ने कहा था कि अब भाजपा को बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है।
