भारत ने ट्रंप के टैरिफ पर तुरंत प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी…. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इतने दिन बाद क्या बताई वजह?

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अमेरिका के 50% टैरिफ लगाने पर भारत ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, क्योंकि इंडिया का दिल बड़ा है। दो दिन की मोरक्को यात्रा पर भारतीय समुदाय से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने भारत से इम्पोर्ट सामान पर 50% टैरिफ लगाया था, तब भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘हमने प्रतिक्रिया नहीं दी… जो बड़े दिल और व्यापक सोच वाले होते हैं, वे किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते।’

राजनाथ सिंह रविवार को वे मोरक्को पहुंचे, जहां कासाब्लांका के मिलिट्री कमांड के प्रमुख और वहां भारत के राजदूत संजय राणा ने उनका स्वागत किया। भारतीय समुदाय के कई सदस्य और इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह बरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) 8×8 बनाएगा और अफ्रीका में भारत का पहला रक्षा निर्माण केंद्र होगा। राजनाथ सिंह ने इसे भारत की रक्षा उद्योग की वैश्विक पहुंच का अहम पड़ाव बताया।

भारत ने पाक सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनायाः राजनाथ

ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब आतंकवादी पहलगाम हमले के दौरान पीड़ितों से उनका धर्म पूछ रहे थे, तब भारत ने ऐसा नहीं किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने किसी का धर्म देखकर नहीं, उनके कर्म देखकर मारा। राजनाथ सिंह ने साफ किया कि भारत ने किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘अगर हम चाहते, तो किसी भी सैन्य या नागरिक ठिकाने पर हमला कर सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। यही भारत का चरित्र है और हमें इसे बनाए रखना चाहिए।’

मैं भी भारत हूं

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर पर कहा, ‘पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर जल्द ही भारत का हिस्सा होगा। वहां के लोग खुद यह मांग कर रहे हैं।’ पांच साल पहले कश्मीर घाटी में सेना को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत को पीओके पर हमला करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक दिन पीओके खुद कहेगा – ‘मैं भी भारत हूं।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *