मिंटो हॉल-लाल परेड ग्राउंड से शिफ्ट होंगे मेट्रो स्टेशन:डेढ़ साल बाद भी आरा मशीनों की शिफ्टिंग नहीं; भोपाल में मेट्रो की 5 बड़ी अड़चनें

भोपाल के भदभदा से रत्नागिरी तक मेट्रो के ब्लू-लाइन के 13 किमी लंबे रूट पर कुल 14 स्टेशन बनेंगे। इनमें से 3 स्टेशन- कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), लाल परेड ग्राउंड और रोशनपुरा स्टेशन को प्रस्तावित जगह से शिफ्ट किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से यह होगा।

मिंटो हॉल में बड़े राजनीतिक और सरकारी इवेंट्स होते हैं तो लाल परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता-गणतंत्र दिवस के आयोजन और बड़ी सभाएं होती हैं। पुलिस के साथ हुई दो बैठकों के बाद शिफ्टिंग को लेकर कवायद की जा रही है। बाकी 11 स्टेशन को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। यही वजह है कि 550 स्थानों पर सॉयल टेस्टिंग का काम जारी है। शिफ्टिंग के अलावा कई काम ऐसे हैं, जो अटके हुए हैं।

इधर, ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर कमर्शियल रन किए जाने की तैयारियां की जा रही है। अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाने आ सकते हैं। इससे पहले 25-26 सितंबर को कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम भोपाल आ रही है, जो एम्स से सुभाषनगर के बीच 6.22Km हिस्से में मेट्रो और ट्रैक के नट-बोल्ट से लेकर सिग्नल, इंट्री-एग्जिट गेट, डिपो तक देखेगी। निरीक्षण में यदि सबकुछ पैमाने और सुरक्षा के लिहाज से परफेक्ट मिलता है तो सीएमआरएस की टीम ‘ओके’ रिपोर्ट देगी। इसके बाद कॉमर्शियल रन की तारीख तय कर दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *