सेंसर बोर्ड ने Homebound को भी नहीं छोड़ा, भारत की ऑस्कर एंट्री में 11 कट, पूजा-पाठ से क्रिकेट मैच तक चली कैंची

ऑस्कर में भारत की ओर से नॉमिनेट हुई फिल्म ‘होमबाउंड’, भारत में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में रिलीज से पहले फिल्म को CBFC के साथ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में हाल ही में दावा किया गया था कि ‘होमबाउंड’ को रिवाइजिंग कमेटी (RC) के पास भेजा गया था, संभवतः इसलिए क्योंकि एग्जामिनिंग कमेटी (EC) ने कई कट्स की मांग की होगी। इसके बाद, RC ने फिल्म में कई बदलाव करने की मांग की।

कथित तौर पर, रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म में छह जगहों पर कुछ शब्दों को म्यूट और बदल दिया। इसने मेकर्स से ‘आलू गोभी… खाते हैं’ डायलॉग को हटाने के लिए भी कहा। पूजा करते हुए एक आदमी का दो सेकंड का सीन सेंसर कर दिया गया। फिल्म से ‘ज्ञान’ शब्द को भी हटा दिया गया।

सेंसर बोर्ड ने ‘होमबाउंड’ पर लगाए कट्स

इसके अलावा, संशोधन समिति ने 1 घंटे 4 मिनट के क्रिकेट मैच वाले सीन में एक डायलॉग को भी संशोधित किया है। खबरों के अनुसार, सीबीएफसी ने इस सीन से 32 सेकंड का फुटेज हटा दिया है। हालांकि, अब हटाए गए इन सीन्स में क्या दिखाया गया था, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुल मिलाकर, सीबीएफसी की आरसी ने होमबाउंड के 1 मिनट 17 सेकंड के फुटेज को सेंसर कर दिया। सेंसरशिप पूरी होने के बाद, फिल्म को 12 सितंबर को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया।

‘होमबाउंड’ का बोलबाला

नीरज घेवान के डायरेक्शन में बनी ‘होमबाउंड’ पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा चुकी है। यह फिल्म 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल, टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (TIFF) और मेलबर्न के भारतीय फिल्म फेस्टिवल (IFFM) में दिखाई जा चुकी है। इस उत्साह को और बढ़ाते हुए, हाल ही में इस फिल्म को 2026 के ऑस्कर पुरस्कारों में बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से नॉमिनेट किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *