पाकिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट, 10 की मौत:32 घायल, राष्ट्रपति जरदारी बोले- इसके पीछे भारत समर्थित आतंकियों का हाथ

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार को फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (FC) मुख्यालय के पास एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर सुसाइड बम ब्लास्ट हुआ है। धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए।

मारे गए लोगों में 4 उग्रवादी हैं। क्वेटा के SSP मोहम्मद बलोच के मुताबिक, विस्फोटक से भरी गाड़ी मॉडल टाउन से हाली रोड की ओर मुड़ रही थी, तभी धमाका हुआ।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि इसके पीछे भारत समर्थित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों का हाथ है।

क्वेटा के सभी बड़े हॉस्पिटल में इमरजेंसी घोषित

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर के मुताबिक घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है।

इनमें क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज (BMC) अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर शामिल हैं। सभी डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

क्वेटा में इस महीने दूसरा बड़ा बम ब्लास्ट

क्वेटा में यह इस महीने दूसरा बम ब्लास्ट हुआ है। इससे पहले 3 सितंबर को क्वेटा बलूच नेशनल पार्टी की रैली के दौरान बम विस्फोट हुआ था। इसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहवानी स्टेडियम में बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि पर एक रैली निकाली गई थी। इसके बाद पार्किंग में सुसाइड अटैक हुआ। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *