हाजी मोहम्मद हारून लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए:जमीयत उलमा MP की कार्यकारिणी समिति की चुनावी बैठक सम्पन्न

जमीयत उलमा मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी समिति की चुनावी बैठक मंगलवार को राजधानी भोपाल में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हाजी मोहम्मद हारून को एक बार फिर संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह लगातार चौथी बार है जब उन्होंने यह पद संभाला है।

जमीयत के मीडिया प्रभारी हाजी इमरान ने बताया कि प्रांतीय चुनाव दिल्ली मुख्यालय से आए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के तौर पर जमीयत उलमा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जनाब कारी मोहम्मद यामीन (नाज़िम-ए-आला, पश्चिमी यूपी), जनाब अतीकुर्रहमान कुरैशी (संयोजक, गुजरात), मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्ला उसामा (उपाध्यक्ष, उत्तरप्रदेश), मौलाना अब्दुल जब्बार पाशा और मौलाना मोहम्मद अज़हरुद्दीन शामिल रहे।

उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का भी हुआ चुनाव सभा में चार उपाध्यक्ष और एक कोषाध्यक्ष का भी चयन किया गया। इनमें मुफ्ती आजम अब्दुर्रहीम कासमी (भोपाल), मौलाना हाफिज तैय्यब खरगोन (खरगोन), सुहैल मिर्जा एडवोकेट (आष्टा) और मुनीर अहमद (इंदौर) उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं, डॉ. मेहरुल हसन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का उद्बोधन चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद हाजी मोहम्मद हारून ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, कोई भी पद नई जिम्मेदारियों के साथ आता है, जिन्हें हमें ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से निभाना चाहिए।

मौजूदा हालात में जमीयत उलमा-ए-हिंद को और मजबूत बनाने की जरूरत है, ताकि इसे समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। जब संगठन मजबूत होगा तभी हम कौम, मिल्लत और देश की और बेहतर सेवा कर पाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *