केजरीवाल के CM आवास को गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी

दिल्ली सरकार राज्य के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के बंगले (सीएम हाउस) को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी में है। इसके रेनोवेशन के लिए केजरीवाल पर ₹45 करोड़ खर्च करने का आरोप लगाया गया था। ये बंगला 6, फ्लैग रोड पर मौजूद है।

अधिकारियों के मुताबिक, बंगले के गेस्ट हाउस में तब्दील होने के बाद इसमें पार्किंग स्पेस, कैफेटेरिया, वेटिंग हॉल, मीटिंग रूम समेत अन्य सुविधाएं होगीं। अन्य गेस्ट हाउस की तरह ही अधिकारी-मंत्री भी यहां ठहर सकेंगे और किराया भी भरेंगे।

इसके अलावा अन्य स्टेट हाउस की तरह यहां ट्रेडिशनल फूड मिलेगा, जिसका लुत्फ आम जनता भी ले सकेगी। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। बंगले की देखरेख के लिए 10 कर्मचारी तैनात हैं, जो साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाएं संभालते हैं।

अरविंद केजरीवाल साल 2015 से 2024 तक, पूरे 9 साल इस बंगले में परिवार समेत रहे थे। इसके रेनोवेशन पर हुए खर्च पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया था। बंगले को ‘शीशमहल’ नाम दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया था।

मामले की CBI जांच जारी

साल 2022 में दिल्ली गवर्नर वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली सरकार के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने इसके रेनोवेशन में गड़बड़ी और कीमत से ज्यादा खर्च की जांच की थी। इस मामले की CBI जांच भी चल रही है, जिसकी शिकायत भाजपा विधायक और तत्कालीन विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने की थी।

26 जनवरी 2025: भाजपा ने सीएम आवास का दूसरा वीडियो जारी किया

भाजपा ने दिल्ली के CM हाउस का नया वीडियो जारी किया था। इस बंगले में पूर्व CM केजरीवाल रहते थे। भाजपा ने X पर वीडियो शेयर करके लिखा था- आइए आपको सैर कराएं महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की।

यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर करने के साथ भाजपा ने घर में मौजूद चीजों का रेट भी बताया था। भाजपा के मुताबिक, केजरीवाल के घर में 4 करोड़ से 5.6 करोड़ के बॉडी सेंसर और रिमोट वाले 80 पर्दे लगे हैं, 64 लाख रुपए के 16 टीवी, 10-12 लाख रुपए की टॉयलेट सीट, 36 लाख रुपए के सजावटी खंभे हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *