इंफेक्शन होने से चमड़ी के अंदर रेंगने लगे कीड़े, खुजली से हुई शुरुआत

फ्लोरिडा । स्पेन में एक व्य‎क्ति को ऐसी खुजली चली ‎कि इंफेक्शन हो गया और बाद में चमड़ी के अंदर कीड़े रेंगने लगे। दरअसल इंसानी बीमारियां अलग-अलग प्रकार की होती हैं और इतनी विचित्र होती हैं कि इंसान की आसानी से जान ले सकती हैं। ऐसा ही कुछ इस शख्स के साथ भी हुआ। जिसका मुख्य कारण एक इंफेक्शन था। इस इंफेक्शन की वजह से उसके शरीर पर बेहद छोटे कीड़े पैदा हो गए और देखने पर पता चला कि वो चमड़ी के अंदर रेंग रहे हैं! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक 64 साल के स्पैनिश सफाई कर्मी को खुजली के दौरान इंफेक्शन हुआ था। इंफेक्शन इतना ज्यादा बढ़ गया था कि डॉक्टरों को उसकी चमड़ी के अंदर कीड़ों के लारवा रेंगते नजर आ रहे थे। इसे राउंडवर्म इंफेक्शन भी कहा जाता है।
शख्स को हल्का डाइरिया और पूरे शरीर में खुजली होना शुरू हुई तो वो समझ गया कि उसके साथ कुछ न कुछ समस्या जरूर है। तब वो मैड्रिड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में अपना चेकअप करवाने के लिए पहुंचा। आमतौर पर ये इंफेक्शन एसिंप्टोमैटिक होता है पर उस शख्स को इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि डॉक्टरों को चमड़ी के नीचे कीड़े रेंगते नजर आ रहे थे।
शख्स के शरीर पर लाल रंग के चकत्ते पड़ने लगे थे जिसे माइक्रोस्कोप से देखकर पता चला कि वो इंफेक्शन के कारण है और असल में चकत्तों को ध्यान से देखने पर पता चल रहा था कि वो कीड़े हैं जो चल रहे हैं और 24 घंटे मूव कर रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि शख्स चूंकि सीवर में काम करने वाला सफाई कर्मी है, इस वजह से उसे राउंडवर्म हुए जो आमतौर पर ट्रोपिकल और सबट्रोपिकल इलाकों में रहते हैं। डॉक्टरों ने बताया कि जिन लोगों को राउंडवर्म होता है, वो कई सालों तक बिना किसी लक्षण के जी लेते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *