आत्मनिर्भर भारत पर संगठन किया संवाद:खंडेलवाल की जिलाध्यक्षों को नसीहत- अपनी टीम को भी काम करने का मौका दें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के जिलाध्यक्षों को नसीहत देते हुए कहा कि वे अपनी टीम को भी काम करने का मौका दें। जिन जिलों ने अभी तक अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं की है, उनको लेकर खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी संगठन में उन्हीं कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाए जो जमीन पर सक्रिय हैं, केवल चेहरा दिखाने वाले लोग संगठन में नहीं चाहिए।

खंडेलवाल मंगलवार को ‘सरदार @150’ यूनिटी मार्च को लेकर प्रदेश कार्यालय में आयोजित जिलाध्यक्षों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। यह मार्च 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर के बीच प्रदेशभर ने निकाले जाएंगे। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी और जिलों की टोली के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्षों के कामकाज पर भी चर्चा की। खण्डेलवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसा न हो कि जिले की टीम में केवल पांच-सात लोग ही कार्य कर रहे हों। पूरी टीम को सक्रिय रहना होगा, तभी संगठन मजबूत होगा और पार्टी को विजय मिलेगी।

यूपीए सरकार में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च 2.5 लाख करोड़ था, मोदी सरकार में यह 12 लाख करोड़ : अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अरुण सिंह ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर मप्र भाजपा संगठन की बैठक ली। बैठक के बाद सिंह ने संवाददाताओं को कहा कि यूपीए के कार्यकाल में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर सालाना सिर्फ 2.5 लाख करोड़ रुपए ही खर्च किए जाते थे, लेकिन एनडीए की मोदी सरकार आने के बाद देश में अब इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर सालाना 12 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसी कारण देश आत्म निर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत ही विकसित भारत का आधार बनेगा।

द.-पश्चिम विस वालों से मिले

सिंह ने अपेक्स बैंक स्थित समन्वय भवन में भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी संबोधित किया। शाम को अरुण सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ पुराने भोपाल के व्यापारियों को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *