भोपाल में निर्माणाधीन मल्टी की आठवीं मंजिल से गिरा मजदूर:पांचवीं मंजिल की बाल्कनी में खून से लथपथ मिला, अस्पताल में मौत

भोपाल के मंदाकनी कॉलोनी कोलार में एक निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में एक मजदूर गिर गया। हादसा मंगलवार देर रात का है। साथियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रायसेन से मजदूरी करने भोपाल आया था

जानकारी के मुताबिक नीतेश बैरागी (30) पुत्र भगवत सिंह बैरागी निवासी रायसेन जिला के चौपड़ा का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। भोपाल के कोलार स्थित मंदाकनी चौराहा की निर्माणाधीन मल्टी में काम कर रहा था। मृतक के साथी रवि ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे मल्टी की आठवीं मंजिल की छत डाली जा रही थी, तभी ये घटना घटी। हादसे के समय सभी मजदूर रात का खाना खा रहे थे।

कॉल पर बात करते हुए हादसा हुआ

इसी बीच नीतेश का कॉल आया। वे बात करता हुआ, आठवीं मंजिल पर पहुंचा। जहां संदिग्ध हालात में उसका पांव फिसल गया। इससे वह पांचवीं मंजिल स्थित बालकनी में आकर गिरा, तत्काल उसे इलाज के लिए जेके अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जहां से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद बुधवार दोपहर को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

चार महीने की बच्ची का पिता था

नीतेश की शादी 2021 में गांव की ही रहने वाले युवती से हुई थी। चार महीने पहले ही उसके पहली संतान ने जन्म लिया था। कई मान्यताओं और मुरादों के बाद उसके घर ने बेटी ने जन्म लिया। वहीं मृतक के साथियों का कहना है कि हादसे के बाद भी तड़के चार बजे तक साइट पर काम चलता रहा। साथियों के अलावा कोई अस्पताल तक नहीं आया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *