मुख्यमंत्री साय ने गृह ग्राम बगिया में मनाई दिवाली:परिवार संग फोड़े पटाखे; प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर परिवार सहित प्रदेश की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का त्योहार है, जो अंधकार से उजाले की ओर बढ़ने तथा परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करता है।

CM बोले- छोटा दीपक भी अंधकार मिटाता है

सीएम ने कहा कि यह पर्व केवल घरों में दीप जलाने का नहीं, बल्कि विचारों और जीवन में भी सकारात्मकता तथा प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली यह सिखाती है कि जैसे एक छोटा दीपक भी अंधकार मिटाता है, वैसे ही हमें भी अपने आसपास खुशियां और उम्मीद की रोशनी फैलानी चाहिए।

CM ने परिवार संग मनाई दिवाली

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश में शांति, सद्भाव तथा विकास के लिए प्रार्थना की।

जशपुर जिले के बगिया ग्राम में मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *