खंडवा में नदी किनारे में कुंड में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत

खंडवा । रामनगर क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की नदी किनारे कुंड में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने एक दोस्त के साथ नदी में नहा रहे थे। करीब 12 फिट गहरे कुंड में डूबने से मौत हुई। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। घटना सुबह करीब 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। गोविंद नगर निवासी 12 वर्षीय कार्तिक उर्फ कान्हा पिता राजेश पांचोरे और 10 वर्षीय गौरव उर्फ अनमोल पिता केदार अपने एक हमउम्र दोस्त के साथ रामनगर के पीछे आबना नदी की किनारे बने कुंड में नहा रहे थे।

दोस्त ने बताया वो डूब रहे हैं

नहाते समय कार्तिक और गौरव गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। यह देख उनसे कुछ दूर पर तैर रहा दोस्त पानी से निकलकर बाहर आया। उसने घर आकर लोगों को बताया कि कार्तिक ओर गौरव डूब रहे हैं। इसके बाद लोग उन्हें बचाने के लिए नदी पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों कुंड में समा गए। पुलिस ने गोताखोर और तैराक की मदद स्व दोनों के शव बाहर निकलवाए। कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *