दृश्यम 3: परेश रावल ने अच्छी स्क्रिप्ट के बावजूद ठुकराई अजय देवगन की फिल्म, कहा- रोल सही नहीं लगा, मजा नहीं आया

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल इस साल ‘हेरा फेरी 3’ के कारण सुर्खियों में छाए रहे। उन्होंने पहले इस मूवी को छोड़ दिया था और फिर जब खूब बवाल हुआ। विवाद हुआ तो इससे दोबारा जुड़ गए। अब खबर है कि वह अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में भी शामिल होने वाले थे लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया है और बताया कि उनको मजा नहीं आया।

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में जीतू जोसे

परेश रावल ने ठुकराई ‘दृश्यम 3’

अब परेश रावल ने खुलासा किया है कि उन्हें ‘दृश्यम 3’ में एक अहम भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म में रोल करने से मना कर दिया था। ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बात करते हुए एक्टर ने बताया, ‘हां मेकर्स ने मुझसे संपर्क किया था। लेकिन मुझे नहीं लगा कि वो रोल मेरे लिए सही है। मजा नहीं आया।’

फ के मलयालम वर्जन में मोहनलाल के साथ हुई थी, जिसे बाद में 2015 में हिंदी में बनाया गया था और अजय देवगन को कास्ट किया गया था। दोनों ही भाषाओं के दो-दो पार्ट आ चुके हैं और तीसरे का इंतजार है। मोहनलाल ने तो ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन अभिषेक पाठक की डायरेक्टेड और अजय देवगन की स्टारर फिल्म की शुरुआत नहीं हुई है।

परेश रावल को नहीं पसंद आया रोल

परेश रावल ने कहा, ‘लेकिन स्क्रिप्ट अच्छी है। मैं वाकई इम्प्रेस हुआ। लेकिन एक अच्छी स्क्रिप्ट में भी आपको एक एसे रोल की जरूरत होती है, जिसे लेकर आप एक्साइटेड हों। वरना मजा नहीं आएगा।’ एक्टर ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी काफी कुछ कहा था। वह बाबू राव का किरदार नहीं निभाना चाहते थे। लेकिन बाद में वह राजी हो गए थे। अब वह ‘थामा’ में नजर आए थे। जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदार में थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *