बालोद में सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, छह महिलाएं घायल

बालोद। जिले के पाकुरभाट गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 11 में से 6 महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

छट्ठी कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक छट्ठी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। बालोद थाना क्षेत्र के पाकुरभाट गांव के पास वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई।

ड्राइवर की लापरवाही बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई और अचानक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन पलट गया। हादसे में छह महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाकी सवारों को हल्की चोटें लगी हैं।

स्थानीयों की मदद से पहुंचाए गए अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *