राज्य कर्मचारी संघ के दीपावली मिलन में जाएंगे सीएम:कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का ऐलान कर सकते हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। वे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु एक समान करने के प्रस्ताव पर भी सहमति दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री यादव आज राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल के सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री यहां कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ उनकी मांगें सुनेंगे और उन पर निर्णय लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, राज्य कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री को करीब आधा दर्जन मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपेगा। इनमें सबसे प्रमुख मांग केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर 58% महंगाई भत्ता दिए जाने की है। फिलहाल मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है।

इसके अलावा कर्मचारी संघ ने शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण उनकी नियुक्ति की तिथि से करने की मांग भी की है। साथ ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा एक समान रखने का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

वर्तमान में प्रदेश के अलग-अलग विभागों में सेवानिवृत्ति की आयु अलग-अलग है। कहीं 62 साल, कहीं 63 साल, तो कहीं 65 साल निर्धारित है। भाजपा ने 2023 के अपने संकल्प पत्र में सेवानिवृत्ति आयु सीमा को एक समान करने का वादा किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *