करी पत्ता सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जानिए जबरदस्त फायदे….

करी पत्ते में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। तो आइए जानते हैं, करी पत्ता सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

पाचन संबंधी समस्या के लिए

अगर आप पेट संबधी समस्या जैसे- कब्ज, दस्त आदि से परेशान हैं, तो करी पत्ता बेहद कारगर साबित हो सकता है। यह पेट की बीमारियों को ठीक करने के साथ मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करता है। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सूखे हुए करी पत्तों को एक गिलास छाछ या दही में मिलाकर सेवन कर सकते हैं या आप खाली पेट कुछ ताजी पत्तियों को भी चबा सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

बेशक आप करी पत्ते का उपयोग वजन कम करने के लिए कर सकते हैं। इसमें मौजूद कार्बाजोल अल्कलॉइड नामक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है, साथ ही यह वजन घटाने में भी सहायक है। वेट लॉस जर्नी में आप सुबह सूखे हुए करी पत्ते या ताजे पत्ते भी खा सकते हैं। आप इसे सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।

मुंह के छालों को दूर करने में कारगर

अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं, तो करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप करी पत्ते से काढ़ा बना लें और गरारा करें। इससे आप छाले की समस्या से राहत पा सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

करी पत्ता में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते के सेवन से मोतियाबिंद की समस्या को भी रोक सकते हैं।

मेमोरी बूस्टर

करी पत्ता मेमोरी बूस्टर का भी काम करता है। इसके सेवन से याददाश्त में सुधार हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *