अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर घोटाले का आरोप, जानिए ग्रुप ने क्या कहा?

नई दिल्ली: इन्वेस्टिगेटिव पोर्टल कोबरापोस्ट (Cobrapost) ने गुरुवार को अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर 41,921 करोड़ रुपये से ज्यादा के वित्तीय घोटाले का आरोप लगाया है। पोर्टल का दावा है कि 2006 से ग्रुप की कंपनियों से फंड की हेराफेरी की गई। वहीं, रिलायंस ग्रुप ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे शेयरों की कीमत गिराने के मकसद से की जा रही एक ‘बदनाम करने वाली साजिश’ बताया है।

कोबरापोस्ट ने दावा किया कि रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस होम फाइनैंस जैसी लिस्टेड ग्रुप कंपनियों से बैंक लोन, IPO और बॉण्ड के जरिए जुटाए गए करीब 28,874 करोड़ रुपये निकालकर प्रमोटरों से जुड़ी कंपनियों में भेज दिए गए। पोर्टल ने आरोप लगाया कि सिंगापुर, मॉरीशस, साइप्रस, अमेरिका और ब्रिटेन में मौजूद विदेशी कंपनियों के जरिए 1.535 बिलियन डॉलर (करीब 13,047 करोड़ रुपये) की अतिरिक्त रकम ‘धोखाधड़ी से’ भारत लाई गई।

रिलायंस ने क्या कहा

इसके जवाब में रिलायंस ग्रुप ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे एक पुराना, अजेंडे पर आधारित कॉरपोरेट हमला बताया है। ग्रुप ने कहा कि यह एक मरे हुए प्लैटफॉर्म की करतूत है, जिसे उन कंपनियों ने फिर से जिंदा किया है, जिनका मकसद ग्रुप की संपत्तियों को खरीदना है। कंपनी ने रिपोर्ट को ग्रुप की प्रतिष्ठा को धूमिल करने और कंपनी से जुड़े लोगों को गुमराह करने का एक दुर्भावनापूर्ण अभियान बताया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *