बिहार में पुलों का भूचाल: 18 दिन में गिरे थे 12 पुल तो खुली सुशासन सरकार की पोल! क्या चुनाव में दिखेगा असर

पटनाः बिहार में पुल गिरने की एक लंबी कड़ी है। कुछ तो बाढ़ की भेंट चढ़े और कुछ तो वैसे गिरे जैसे कागज के पुल हो। इस पुल गिरने की ऐसी कई घटनाएं हैं जो चौंकाते रही पर जून जुलाई 2024 में एक-एक करके गिरते पुल ने सबको हतप्रभ कर दिया। जानते हैं वर्ष 2024 के जून जुलाई का वह काल जब एक-एक कर के पुल गिरते रहे। हुआ यह कि मात्र 18 दिनों में 12 पुल गिर चुके थे। 18 जून को सबसे पहले अररिया जिले में सिकटी प्रखंड में एक पुल गिरा था। इसके बाद तो पुल गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और एक पखवाड़े में करीब 10 पुल गिर गए। जानते हैं कौन से पुल कब गिरे।

पुल गिरने का इतिहास

बिहार में कितने पुल गिरे यह समग्रता में बताना कठिन है। लेकिन वर्ष 2024 के मॉनसून सीजन में 17 दिनों के भीतर 12 पुल गिरे थे। वहीं, कुछ महीनों की बात करें तो, जून-जुलाई 2024 के आसपास के 15 दिनों में 9 पुल गिरे थे, जिनमें से 3 एक ही दिन में ढह गए। जुलाई 2024 में एक ही दिन में सिवान और सारण जिलों में पांच पुल गिर गए थे। वर्ष 2024 मानसून के दौरान 17 दिनों के भीतर 12 पुल ढह गए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *