नायब सिंह सैनी की मुस्कुराहट पर राहुल गांधी को शक, वोट चोरी के H-फाइल्स प्रेजेंटेशन में सबसे पहले फोटो लगाई

चंडीगढ़ : राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने प्रेजेंटेशन को H-फाइल्स का नाम दिया और दावा किया हरियाणा में भी बड़े स्तर पर वोटर लिस्ट में धांधली की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में कांग्रेस को जीत मिली थी, मगर नतीजे उलट रहे। राहुल गांधी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग से सवाल कर रहे हैं। अपने आरोपों को बताने के दौरान उन्होंने हरियाणा के सीएम नायब सिंह का एक वीडियो दिखाया, जिसमें वह मुस्कुराते हुए जीत का दावा कर रहे हैं। यह वीडियो हरियाणा चुनाव परिणाम के दो दिन पहले 6 अक्टूबर का है।

जानिए 6 अक्टूबर को नायब सिंह ने क्या कहा था

राहुल गांधी ने अपने वोट चोरी प्रेजेंटेशन में नायब सिंह सैनी की मुस्कान और उनके बयान में व्यवस्था शब्द पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कैसे कोई रिजल्ट आने से पहले मुस्कान के साथ जीत की व्यवस्था करने का दावा कर सकता है। सैनी ने कहा था कि हम एकतरफा चुनाव जीत रहे हैं और हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में 2 करोड़ वोटर हैं। 5 लाख 21 हजार डुप्लिकेट वोटर, 20 लाख ब्लैंक वोटर के जरिये 25 लाख वोटों की चोरी हुई।

कांग्रेस समर्थकों का वोट काटने का दावा

वोट चोरी के आरोपों में राहुल गांधी ने कई सबूत पेश किए। ब्लू जींस की शर्ट पहने एक महिला का फोटो दिखाते हुए राहुल गांधी ने दावा किया इसने 22 बार हरियाणा में वोट डाले। उसने सीमा, स्वीटी, सरस्वती रश्मि और विमला के नाम से 10 अलग-अलग बूथों पर वोट डाले। राहुल गांधी ने दावा किया कि यह ब्राजीलियन मॉडल है, जिसके 22 वोटर आईडी बनाए गए। जिसके आधार पर दूसरे राज्यों से आए बीजेपी समर्थकों ने वोट किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग से मिलीभगत के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में 3.5 लाख कांग्रेस समर्थकों के वोट काट दिए गए। यह धांधली ही नायब सिंह सैनी की व्यवस्था थी।

8 अक्टूबर 2024 को आए थे हरियाणा

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 8 अक्टूबर को घोषित हुए थे। चुनाव में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई थी। चुनाव से पहले पहली बार सीएम बने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीजेपी को 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 48 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 37, आईएनएलडी को दो सीटें मिली थीं। नायब सिंह सैनी की छवि ठेठ हरियाणवी और मुस्कुराने वाले नेता की है। वह अपने चुटीले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *