अररिया में PM बोले-जंगलराज के विकास का रिपोर्ट कार्ड जीरो

बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच PM मोदी अररिया में सभा की। प्रधानमंत्री ने मैथिली में अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि, आज बिहार में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें आ रही हैं। बूथों पर सुबह से लाइन लगी हैं। आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार NDA सरकार।

RJD के नेता बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खा गए। 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में तेजी आई। पटना में IIT। बोधगया में IIM। पटना में AIIMS खुला। दरभंगा AIIMS का काम चल रहा है। भागलपुर में IIIT है। बिहार में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है। NDA सरकार में गंगा पर 4 बड़े पुल बनाए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, मेरे मन में एक सवाल है। आप सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं। घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या। या तो आपने आज सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाया होगा।

आपका ऐसा प्यार और सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता होगा। इतना बड़ा पंडाल बनाया है। मैं हैरान हूं। कोई इतना बड़ा पंडाल कैसे बना सकता है। मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था तो मुझे बहुत सारे लोग पैदल आते दिख रहे थे। पंडाल के बाहर तक लोग हैं। ये दृश्य अपने आप में चुनाव का नतीजा क्या होगा ये डंके की चोट पर साफ कर देता है।

कट्टा-क्रूरता इनकी पहचान है

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं।’

‘इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है।’

‘जहां कटुता बढ़ाने वाली RJD और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां RJD और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *