नाव पर वोटर्स ,घोड़े पर पुलिस, 28 तस्वीरों में वोटिंग:मां को गोद में लेकर पहुंचा बेटा

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। वैशाली में 80 साल की बुजुर्ग मां को गोदी में लेकर बेटा बूथ तक पहुंचा। मुंगेर के तारापुर में बुजुर्ग महिला वोटर को सुरक्षाकर्मी बूथ तक ले गए।

खगड़िया में पुलिस घोड़े से पेट्रोलिंग करती दिखी तो मुजफ्फरपुर में वोटर्स नाव से वोट डालने पहुंचे। शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में बुर्के में पॉलिंग बूथ पर महिलाओं की लंबी लाइन देखने को मिली।

लखीसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वोट डाला। डिप्टी CM विजय सिन्हा ने मंदिर में पूजा के बाद मतदान के लिए पहुंचे। सबसे कम उम्र की कैंडिडेट मैथिली ठाकुर ने भी मंदिर में पूजा की। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *