राहुल गांधी कल पचमढ़ी आएंगे:रात प्रशिक्षण शिविर में ही रुकेंगे, शिविर में जिलाध्यक्षों के परिवारजनों को भी बुलाया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को कांग्रेस के पचमढ़ी में चल रहे नव सृजन अभियान प्रशिक्षण में भाग लेने आ रहे हैं। वे दोपहर में नव सृजन अभियान शिविर में पहुंचेंगे। गांधी रात पचमढ़ी में रुकेंगे। कांग्रेस ने नए बने जिलाध्यक्षों के परिवारजनों को भी बुलाया है।

प्रशिक्षण के आयोजकों ने कहा है कि परिवारजनों को अलर्ट मोड पर रखें ताकि वे बुलावे पर पचमढ़ी पहुंच सकें। शिविर में राहुल गांधी नव सृजन अभियान के तहत चलाए गए स्पेशल ड्राइव के बाद बनाए गए जिलाध्यक्षों से अलग-अलग विषयों पर वन-टू-वन भी करेंगे। कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर 2 नवंबर से शुरू हुआ है जो 12 नवंबर तक चलेगा।

प्रशिक्षण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे, लेकिन उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। प्रशिक्षण के आयोजन से लेकर संचालन की जिम्मेदारी सर्वोदय संस्था महाराष्ट्र से जुड़े कांग्रेस प्रशिक्षण के प्रभारी सचिन राव और सांसद निशिकांत सैंथिल संभाल रहे हैं।

वहीं मप्र से प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी हैं। कांग्रेस के प्रदेश में संगठनात्मक 71 जिले हैं। जिनमें कांग्रेस ने ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर जिलाध्यक्ष बनाए हैं।

प्रशिक्षण में फोकस यह

कांग्रेस के प्रशिक्षण में मिशन 2028 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस जनों को वे सभी बातें बताई जा रही हैं जिसमें उन्हें ग्राउंड जीरो पर जाकर प्रदेश से लेकर जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर तक संगठन में नई जान फूंकना है। इससे सीधे आम जनता से कैसे आत्मीय संबंध बनाएं। उन्हें कांग्रेस की आजादी की लड़ाई में भूमिका और देश के आजाद होने के बाद देश में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *