ऋषभ पंत को 3 गेंद में 3 बार लगी चोट, रिटायर हुए, अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले चिंता में टीम इंडिया

बेंगलुरु: भारत-ए और साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे अनॉफिशियल टेस्ट मैच ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को चिंता में डाल दिया है। मैच के तीसरे दिन भारत-ए की दूसरी पारी में कप्तान ऋषभ पंत को चोट लगने पर रिटायर होना पड़ा है। पंत को बल्लेबाजी करते समय अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोरेकी की गेंद पर 3 बार अलग-अलग जगह चोट लगी, जिसके बाद उन्होंने दर्द से कराहते हुए पवेलियन लौटने का फैसला लिया है। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगी चोट के बाद इसी सीरीज से क्रिकेट पिच पर वापस लौटे थे और साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इसके चलते पंत के रिटायरमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को भी चिंता में डाल दिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि पंत की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने केवल सावधानी के नाते मैदान से वापस लौटने का निर्णय लिया है। भारत-ए फिलहाल दूसरी पारी में 5 विकेट पर 197 रन बना चुकी है, जिससे उसकी कुल बढ़त 231 रन की हो गई है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *