कर्ज फ्री कंपनी, जबरदस्त मुनाफा… शेयर है या करोड़पति बनाने की मशीन

नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट की जबरदस्त शुरुआत हुई। सुबह 11:30 बजे सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान एक मल्टीबैगर स्टॉक ऐसा भी रहा जिसने शुरुआती कारोबार में ही 10 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगा दी। इस शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसने कुछ ही सालों में 50 हजार रुपये की रकम को एक करोड़ से ज्यादा में बदल दिया है। इस शेयर का नाम न्यूलैंड लैबोरेट्रीज लिमिटेड (Neuland Laboratories Ltd) है।

न्यूलैंड का शेयर बीएसई पर शुक्रवार को 17821.50 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह तेजी के साथ 18910.45 रुपये पर खुला। खुलने के कुछ ही मिनट में यह 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 19748.40 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52-हफ्ते का उच्चतम शिखर रहा। हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते इसमें गिरावट भी आनी शुरू हो गई। सुबह करीब 11:30 बजे यह शेयर गिरकर 18110.75 रुपये पर आ गया था। हालांकि फिर भी इसमें 1.50% से ज्यादा की तेजी बनी हुई थी।

क्यों रॉकेट हुआ यह शेयर?

कंपनी को वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) (Q2FY26) में शानदार मुनाफा हुआ है। कंपनी ने अपने नतीजों में बताया कि उसे टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 201.6% बढ़कर 96.5 करोड़ रुपये हो गया। Q2FY26 में कंपनी की कुल आय 516.1 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 63.7% ज्यादा है।

EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 138.8% बढ़कर 156.9 करोड़ रुपये हो गया। वहीं EBITDA मार्जिन 960 बेसिस पॉइंट बढ़कर 30.4% हो गया, जो कंपनी के मजबूत परिचालन को दिखाता है। कंपनी की बैलेंस शीट भी काफी अच्छी स्थिति में है। Q2FY26 के अंत तक कंपनी पर कोई कर्ज नहीं था, बल्कि नेट डेट (-6.6) करोड़ रुपये था। पिछले साल Q2FY25 में यह (-94.3) करोड़ रुपये और Q1FY26 में (-164.7) करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा- जारी रहेगी तेजी

कंपनी के प्रबंधन ने कहा, ‘इस तिमाही में रेकॉर्ड रेवेन्यू, खासकर CMS कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की वजह से, EBITDA मार्जिन में ऑपरेटिंग लिवरेज का असर दिखा है। हमें उम्मीद है कि यह तेजी साल के बाकी हिस्सों में भी जारी रहेगी। हम जो निवेश कर रहे हैं, उसे देखते हुए न्यूलैंड CDMO और जेनेरिक API दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *