पहले टी ब्रेक, फिर होगा लंच… बीसीसीआई ने गुवाहाटी टेस्ट का टाइम भी बदल दिया

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में होना है। इस मुकाबले की शुरुआत 22 नवंबर से होगी। भारत में होने वाले टेस्ट मैचों की शुरुआत सुबह साढ़े 9 बजे से होती है। पहला सेशन दो घंटे का होता है। इसके बाद 40 मिनट का लंच और फिर दो घंटे का दूसरा सेशन। 20 मिनट के टी ब्रेक के बाद तीसरा सेशन शुरू होता है। लेकिन गुवाहाटी टेस्ट में ऐसा नहीं होगा।

गुवाहाटी टेस्ट के समय में बदलाव

भारत में एक ही टाइम जोन है और गुवाहाटी देश के पूर्व उत्तर में स्थिति है। यही वजह है कि यही सूरज जल्दी निकला है और जल्दी ही ढल जाता है। अभी साढ़े 5 बजे सुबह सूरज निकलता है और शाम को करीब साढ़े चार बजे ढल जाता है। यही वजह है कि भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे टेस्ट के दौरान दिन का खेल 9 बजे ही शुरू हो जाएगा। मैच के लिए टॉस साढ़े 8 बजे ही होगा।

इसके साथ ही पहले चाय ब्रेक होगा। यानी 11 बजे टी ब्रेक किया जाएगा और 20 मिनट बाद फिर से खेल शुरू हो जाएगा। 1 बजकर 20 मिनट पर लंच ब्रेक होगा। यह ब्रेक 40 मिनट का होगा। फिर 2 बजे खेल शुरू होता और यह 4 बजे तक चलेगा। अगर निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं होते हैं तो दिन का खेल आधे घंटे आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि साढ़े 4 बजे के करीब सूरज ढलने का समय है।

बारसापारा स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच

गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में यह पहला टेस्ट मैच होगा। यह भारत का 30वां स्टेडियम होगा जहां कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। 2017 में यहां पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था। यहां अभी तक दो वनडे के अलावा तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *