यह अंग्रेजी नहीं बोलता, यह कैसे कप्तानी…अक्षर पटेल का बड़ा बयान, लोगों की इस सोच को बताया गलत

नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, लोगों का ऐसा मानना होता है कि कप्तान को अंग्रेजी आनी चाहिए। उसको बोलना आना चाहिए। हालांकि, इस बात से अक्षर पटेल बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। आइये, जानते हैं इसपर अक्षर पटेल ने क्या बयान दिया है।

अक्षर पटेल ने अपने बयान में क्या कहा?

अक्षर पटेल ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा, ‘लोग कहने लगते हैं कि यह कप्तानी मटीरियल नहीं है। यह अंग्रेजी नहीं बोलता। यह कैसे बोलेगा? यह है वो है। अरे कप्तान का काम सिर्फ बोलना नहीं होता। कप्तान का काम प्लेयर को जानना होता है, उसका बेस्ट निकालना होता है। क्या उसकी ताकत है, क्या उसकी कमजोरी है। कप्तान को पता है मेरे पास यह खिलाड़ी है और मुझे उससे काम निकालने के लिए क्या करना होगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर हम कहें पर्सनेलिटी चाहिए, अच्छा इंग्लिश बोलना चाहिए, यह लोगों द्वारा अपनी सोच के आधार पर बनाई गई धारणा है। यह जरूरी है कि लोग अपनी पर्सनल सोच बदलें। यह सोचना बंद करें कि ओह, उसका व्यक्तित्व अच्छा है, वह अंग्रेजी बोल सकता है – तो वह कप्तान बनने लायक है। कप्तानी के बारे में एक बात यह है कि लैंगवेज का कोई बेरियर (बाधा) नहीं होनी चाहिए।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *