मोदी बोले- सत्य साई बाबा का शताब्दी वर्ष दिव्य वरदान:उनकी शिक्षा का प्रभाव लोगों में दिखता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी में सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा- श्री सत्य साई बाबा का यह जन्म शताब्दी वर्ष हमारी पीढ़ी के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है।

आगे उन्होंने कहा कि आज भले ही वें हमारे बीच दैहिक स्वरूप में नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा, उनका प्रेम, उनकी सेवा भावना आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी शिक्षा का प्रभाव लोगों के बीच दिखता है।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 100 रुपए का स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया गया है। इससे पहले पीएम मोदी सत्य साई बाबा का मंदिर और समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-पाठ की और श्रद्धांजलि दी। पीएम के साथ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी अब तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान PM किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। यहां भी पीएम का संबोधन होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *