फैसल मलिक, दिव्या दत्ता, समेत कई की हस्तियां पहुंचेंगी भोपाल

भारतीय कला, साहित्य, संस्कृति और भारतीय भाषाओं को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से विश्व रंग फाउंडेशन और रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से “विश्वरंग-टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव 2025” का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक रवींद्र भवन, भोपाल में कर रहे हैं। यह विश्वरंग का सातवां संस्करण है, जिसमें देश-विदेश के नामचीन साहित्यकार, कलाकार, शिक्षाविद और सांस्कृतिक हस्तियां शामिल होंगी।

तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष श्रृंखला रहेगी। 27 नवंबर को श्रीराम कला केंद्र, नई दिल्ली ‘श्री कृष्ण लीला’ नृत्य नाटिका का मंचन करेगा। 28 नवंबर को देश के लोकप्रिय समूह कलेक्टिव क्वॉयर प्रस्तुति देगा, जबकि 29 नवंबर को गायिका सोना महापात्रा विशेष संगीत संध्या में श्रोताओं को सुरों से मंत्रमुग्ध करेंगी।

विचार और संवाद सत्रों में पहुंचेंगी हस्तियां 28 नवंबर को अभिनेता फैसल मलिक, अभिनेत्री दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और उद्यमी अंकुर वारिकू, गीतकार स्वानंद किरकिरे और क्रिकेटर–कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा अपने विचार रखेंगे। 29 नवंबर को अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा, पत्रकार सौरभ द्विवेदी और अन्य चर्चित हस्तियां सहभागिता दर्ज कराएंगी।

साहित्य की बड़ी आवाजें भी एक मंच पर

देवदत्त पटनायक, दिव्य प्रकाश दुबे, ममता कालिया, नीलेश मिश्रा, ए. अरविंदाक्षन, शशांक, शिवमूर्ति और ज्ञान चतुर्वेदी जैसे प्रमुख साहित्यकार भी अपने विचार और रचनाएं साझा करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बनेगी विशेष आकर्षण

नीदरलैंड, शारजाह, श्रीलंका, इजराइल, जापान, डेनमार्क, चीन और इटली से भी साहित्यकार शामिल होंगे। साहित्यकार रामा तक्षक, डॉ. पूर्णिमा वर्मन, अमली, आमिर ओर, बन्या नट्सूइशी, पिया टाफड्राप, मिंग दी और मोनिका गुएरा भी अलग-अलग सत्रों में अपने विचार और रचनाएं साझा करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *